हमल रोकने वाली दवाओं और कन्डोम वगैरा का इस्तेमाल करना कैसा है 3⃣2⃣

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🌹ﺃﻋﻮﺫ ﺑﺎﻟﻠﻪ ﻣﻦ ﺍﻟﺸﻴﻄﺎﻥ ﺍﻟﺮﺟﻴﻢ 🌹ﺑِﺴْــــــــــــــــﻢِﷲِﺍﻟﺮَّﺣْﻤَﻦِﺍلرَّﺣِﻴﻢ*
*🌹السلام علیکم ورحمۃ اللہ وبر ر کا تہ*
*🌹الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ*


*🧮 पोस्ट 32▪️*


*📝 सवाल-;*
*📇 हमल रोकने वाली दवाओं और कन्डोम वगैरा का इस्तेमाल करना कैसा है*


*✍️ जवाब-;*
*📇 खुलासा यह है कि बच्चा पैदा करने की सिरे से सलाहियत खत्म कर देना किसी तरह समझ नहीं आता और इस्लाम का क़ानून बेशुमार हिक़मतों का खज़ाना है अलबत्ता आरिज़ी तौर से बच्चों की विलादत रोकने के ज़राए व वसाइल को इस्लाम मुतलक़न हराम फ़रमाता है इस में भी बड़ी हिक़मत है क्योंकि कभी ऐसा हो जाता है कि औरत की सेहत इतनी खराब है कि बच्चा पैदा करना उसके बस की नहीं बल्कि कभी कुछ औरतों के बच्चे सिर्फ ऑपरेशन से ही हो पाते हैं और दो या तीन बच्चों की विलायत के बाद डॉक्टरों ने कह दिया कि आइन्दा ऑपरेशन में सख्त खतरा है तो आरिज़ी तौर पर हमल को रोकने के ज़राए का इस्तेमाल गुनाह नहीं है हदीस शरीफ में है हज़रत जाबिर रदियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं कि हम लोग नुज़ूले कुरआन के ज़माने में "अज़्ल" करते थे यानी इन्जाल के वक़्त औरत से अलाहिदा हो जाते थे यह हदीस बुख़ारी शरीफ व मुस्लिम शरीफ दोनों में है मुस्लिम शरीफ में इतना और है यह बात हुजूर नबीए करीम सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम तक पहुँची तो आपने मना नहीं फरमाया अज़्ल से मुतअल्लिक और भी हदीसे हैं जिन से इसकी इज़ाजत का पता चलता है जिनकी तौज़ीह व तशरीह में उलमा का फ़तवा है कि बीवी से इसकी इज़ाजत के बगैर उसकी मर्ज़ी के खिलाफ ऐसा न करे क्यूंकि इसमें उसकी हकतल्फी है हज़रत मौलाना मुफ्ती जलालुद्दीन अहमद अमजदी फरमाते है किसी जाइज़ मकसद के पेशे नज़र वक़्ती तौर पर ज़्बते तौलीद के लिए कोई दवा या रबड़ की थैली का इस्तेमाल करना जाइज़ है लेकिन किसी अमल से हमेशा के लिए बच्चा पैदा करने की सलाहियत को ख़त्म कर देना किसी तरह जाइज नहीं।*

*📚 फतावा फैज़ुर्रसूल जिल्द दोम सफ़हा 580*            
*📚 गलत फ़हमियाँ और उनकी इस्लाह सफह -135*

*👉 इस से यह भी ज़ाहिर है कि वे मकसद ख्वाहम ख़्वाह ऐसा करना भी जाइज़ नहीं।*

________________________
________________________
*💉 अपनी औलादो में आला हजरत की मोहब्बत डाल दो वरना बड़े होकर अपने मां बाप की कब्र पर जाना भी 😝शिर्क समझेंगे।*

*💓 हैं पुश्त-पनाह ग़ौषे आज़म​* 
*क्युं डरते हो तुम रज़ा किसी से*

*👏 अल्लाह हमे अपने महबूब हुज़ूर सल्लल्लाहों अलैहि वसल्लम। के सदके इल्मे दीन सीखने समझने और अमल करने की तौफ़िक अता करे।*
*▪ امیــــــن ▪*

*🔛((((( अगली पोस्ट जल्द )))))*



🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼
*👏🏁 गदा ए फकीर रज़वी कादरी हनफी बरेलवी 🔴* *جزاک اللہ خیر*
https://chat.whatsapp.com/CoTrYIar9XdB3OW6o2jeiX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अप्रैल फूल किस लिए मनाते हैं*5️⃣0️⃣

क्या अहले-सुन्नत-वल-जमाअत (बरेलवी) का दिगर बदमज़हब, वहाबी, देवबंदी, फिर्कों से सिर्फ़ दरुद, सलाम, फ़ातिहा, का झगड़ा है*4️⃣7️⃣

एक शख़्स कलमा ना पढ़ने के बावुजूद मुसलमान हो गया उसकी क्या सूरत है*4️⃣8️⃣