हज़रत अली करम वल्लाहुल वजहुल करीम की शहादत किस रोज़ हुई*69
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🌹ﺃﻋﻮﺫ ﺑﺎﻟﻠﻪ ﻣﻦ ﺍﻟﺸﻴﻄﺎﻥ ﺍﻟﺮﺟﻴﻢ 🌹ﺑِﺴْــــــــــــــــﻢِﷲِﺍﻟﺮَّﺣْﻤَﻦِﺍلرَّﺣِﻴﻢ*
*🌹السلام علیکم ورحمۃ اللہ وبر ر کا تہ*
*🌹الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ*
*~_____________________________________~*
*_🌙 इस्लामी तारीख_*
*_22/09/1444_*
*_रमज़ान मुबारक_*
*_⛅ दिन; जुम्आ मुबारक_*
*_🗓️ अंग्रेजी तारीख_*
*_14/04/2023_*
*_अप्रैल_*
*~_____________________________________~*
*🧮 पोस्ट 68▪️*
*📝 सवाल :-*
*📇 हज़रत अली करम वल्लाहुल वजहुल करीम की शहादत किस रोज़ हुई*
*✍️ जवाब :-*
*📇 हज़रत उक्बा बिन अबी सहबा कहते हैं कि जब बदबखत इब्ने मुल्जिम ने आप पर तल्वार का वार किया यानी आप ज़ख्मी हो गए तो हज़रत इमाम हसन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु रोते हुए आप की ख़िदमत में आए आप ने उन को तसल्ली दी और फरमाया बेटे मेरी चार बातों के साथ चार बातें याद रखना हज़रत इमाम हसन ने अर्ज़ किया वह क्या हैं फरमाइये हज़रत अली रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने इरशाद फरमाया अव्वल सबसे बड़ी तवंगरी (मालदारी) अक्ल की तवानाई है दूसरे बेवकूफी से ज़्यादा कोई मुफ्लिसी और तंगदस्ती नहीं तीसरे गुरूर और घमंड सब से सख्त वहशत है चौथे सब से अज़ीम खुल्क (आदत) करम है*
*हज़रत इमाम हसन रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ने अर्ज़ किया कि दूसरी चार बातें भी बयान फरमाएं आप ने इरशाद फरमाया कि अव्वल अहमक की सोहबत से बचो इस लिये कि नफा पहुंचाने का इरादा करता है लेकिन नुक्सान पहुंच जाता है दूसरे झूटे से परहेज़ करो इस लिये कि वह दूर को नज़्दीक और नज़्दीक को दूर कर देता है तीसरे बनील से दूर रहो इसलिये कि वह तुम से उन चीज़ों को छुड़ा देगा जिन की तुम है चौथे फाजिर से किनारा कश रहो इस लिये कि वह तुम्हें थोड़ी सी चीज़ के बदले में फरोख्त कर डालेगा*
*हज़रत अली रज़ियल्लाहु तआला अन्हु ज़ख्मी होने के बावजूद जुमा व सनीचर तक बकैदे हयात रहे लेकिन इतवार के रोज़ आप की रूह बारगाहे अक्दस में परवाज़ कर गई और यह भी रिवायत है कि 19 रमज़ान जुमा की शब में आप ज़ख्मी हुए और 21 रमज़ान शबे यक्शंबा ( इतवार की रात ) 40 हिजरी में आप की वफात हुई*
*"इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन"*
*चार बरस, आठ माह, नौ दिन आप ने उमूरे ख़िलाफत को अंजाम दिया और 63 साल की उम्र में आप का विसाल हुआ हज़रत इमाम हसन, हज़रत इमाम हुसैन और हज़रत अब्दुल्लाह बिन जाफर रज़ियल्लाहु तआला अन्हुम ने आप को गुस्ल दिया और आप की नमाजे जनाजा हजरत इमाम हसन रदियल्लाहो अन्हो ने पढ़ाई*
*📚 खुत्बाते मुहर्रम, सफहा- 250*
________________________
________________________
*💉 अपनी औलादो में आला हज़रत की मोहब्बत डाल दो वरना बड़े होकर अपने मां बाप की कब्र पर जाना भी 😝शिर्क समझेंगे।*
*💓 हैं पुश्त-पनाह ग़ौषे आज़म*
*क्युं डरते हो तुम रज़ा किसी से*
*👏 अल्लाह हमे अपने महबूब हुज़ूर सल्लल्लाहों अलैहि वसल्लम के सदके तुफैल इल्मे दीन सीखने समझने और अमल करने की तौफ़िक अता करे।*
*▪ امیــــــن ▪*
*🔛((((( अगली पोस्ट जल्द )))))*
🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼🖼
*👏🏁 गदा ए फकीर रज़वी कादरी हनफी बरेलवी 🔴* *جزاک اللہ خیر*
https://chat.whatsapp.com/ERGah4bKksUIHdlxfhJuBz
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें