किसी के पास निसाब के मिक़दार सोना या चांदी है लेकिन उसकी ज़कात अदा करने के लिए पैसे नहीं है तो जकात कैसे अदा करें*3️⃣9️⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🌹الصــلوة والسلام عليك يارسول الله ﷺ*
*~_____________________________________~*
*🧮 पोस्ट 39▪️*
*📝 सवाल-;*
*📇 किसी के पास निसाब के मिक़दार सोना या चांदी है लेकिन उसकी ज़कात अदा करने के लिए पैसे नहीं है तो जकात कैसे अदा करें*
*✍️ जवाब-:*
*📇 निसाब के साल के इख्तिताम (ending) पर ज़कात देना होगा, अगर ज़कात देने के लिए रक़म नहीं तो अपनी कोई शै (चीज़) बेच कर या क़र्ज़ लेकर अदा करे लेकिन क़र्ज़ उसी सूरत में ले जब कि इस बात का गालिब गुमान हो कि उसे अदा कर देंगे इसलिए बेहतर यही है कि अपनी किसी शै को बेच कर उस माल की ज़कात निकाले यह हुक्म ज़कात के हर निसाब के लिए है, मसलन सोना या चांदी (या बेचने की नियत से खरीदा गया प्लाट या कोई चीज़ जो निसाब को पहुंच चुके हो तो) नीज़ उन पर साल गुज़र चुका है, और ज़कात अदा करने के लिए रुपया नहीं तो उस ज़ेवर का चालीसवां हिस्सा ज़कात में दे, और अगर यह नहीं देना चाहता तो तो क़र्ज़ लेकर दे मुफ्ती अमजद अली अलैहिर्रहमा फरमाते हैं ज़ेवर मौजूद है, रुपया मौजूद नहीं और साल पूरा हो गया है तो रुपया आने का इंतिज़ार करना ज़रूरी नहीं, खुद उसी ज़ेवर का चालीसवां हिस्सा ज़कात में दे दे ज़कात अदा हो जायेगी*
*📚 फ़तावा अहले सुन्नत अहकामे ज़कात सफा 179, 344, 345*
*📚 फ़तावा अमजदिया जिल्द 1 सफा 378*
*📚 बहारे शरीअत जिल्द 1 सफा 890*
*👉 नोट-: खुलासा यह कि अगर किसी के पास कोई सा भी माल जिस पर ज़कात बनती है, अगर निसाब के मिक़दार (यानी साढ़े बावन तोला चांदी के जितना रक़म बन रही) हो और ज़कात अदा करने के लिए पैसे ना हो, तो उसी माल को ज़कात में उसका चालीसवां हिस्सा दे दे, या फिर कोई चीज़ बेच कर पैसे हासिल कर के दे, और ऐसा ना हो पाए, तो क़र्ज़ लेकर ज़कात अदा करे, मगर क़र्ज़ उसी सूरत में ले कि लौटाने का 90 या 95% गुमान हो जिसको गालिब गुमान कहते हैं*
________________________
________________________
*💉 अपनी औलादो में आला हज़रत की मोहब्बत डाल दो वरना बड़े होकर अपने मां बाप की कब्र पर जाना भी 😝शिर्क समझेंगे।*
*💓 हैं पुश्त-पनाह ग़ौषे आज़म*
*क्युं डरते हो तुम रज़ा किसी से*
*👏 अल्लाह हमे अपने महबूब हुज़ूर सल्लल्लाहों अलैहि वसल्लम के सदक़े तुफैल इल्मे दीन सीखने समझने और अमल करने की तौफ़िक अता करे।*
*▪ امیــــــن ▪*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/I3NIYUqgOmvBN2r8fDzqIH
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें